लखनपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी है। जिस पर प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी विक्रमादित्य सिंहदेव ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है । ग्राम पंचायत लटोरी से कोरजा नवापारा तक और कोरजा नवापारा से गणेशपुर तक का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रोड निर्माण वर्ष पूर्व कराया गया था।
जिस की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी जिसको देखते हुए क्षेत्र के जनपद सदस्य और सभापति सहोदरी राजवाड़े ने संबंधित विभाग को क्षेत्र के रोड की समस्या के बारे में सीधे तौर पर पत्र लिखने के पश्चात वह निर्माण कार्य का प्रस्ताव विभाग में भेजा गया था।
साथ ही लोगों की समस्याओं के बारे में जनपद सदस्य और सभापति प्रतिनिधि भानु राजवाड़े ने क्षेत्र के आवागमन की समस्याओं को देखते हुए के प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी विक्रमादित्य सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव को समस्या से अवगत होगे के पश्चात निर्माण कार्य की पहल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से की थी।ग्रामीणों के आवागमन समस्याओं को लेकर तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकृति राशि प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो।
ज्ञात हो कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात सरगुजा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा दुरुस्त करने के लिए काफी सडक निर्माण कार्य की कराया जा रहा है जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी सुविधा मिली है।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लोगों के समस्याओं के अनुरूप समस्या का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास आकर रहे है। इस दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि भानु राजवाड़े, सरपंच सुखसाय पोर्ते, विधायक प्रतिनिधि नंदलाल राजवाड़े, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भूपेंद्र पैकरा, सचिव शिवनारायण सिंह, गणेश राजवाड़े, वीरेंद्र राजवाडे, पसिंद्र, राकेश यादव, राजेश यादव सहित क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहा।