
जांजगीर चांपा (वीएनएस)। कृषि महाविद्यालय व अनुसंधान केंद्र जांजगीर की अधिष्ठाता डॉ. अंबिका टंडन और प्राध्यापकों की टीम ने आज नवागढ़ और बलोदा विकासखंड के विभिन्न गौठानों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गौठानों में महिला समूहों को ग्रीष्म ऋतु में केंचुओं को सुरक्षित रखने उनकी देखभाल की वैज्ञानिक और व्यावहारिक विधि की जानकारी दी।
कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र की डीन डॉ अंबिका टंडन के नेतृत्व में आज ग्राम सेमरा विकासखंड नवागढ़ तथा ग्राम अमोरा विकासखंड अकलतरा के गौठानों का भ्रमण किया गया। डॉ. टंडन ने गौठानों में गर्मी के मौसम में केंचुओं की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल की ब्यावहारिक जानकारी समूह को दी। जिसे अपनाने से केंचुओ की मृत्युदर कम हो जाती है। डॉ बी सक्सेना, डॉ एस एस पैकरा और डॉ, पी एस कुसरो की ओर से केंचुए और केंचुआ खाद उत्पादन के उन्नत तकनीक की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान महिला स्व सहायता समूह, मातृ शक्ति एकता महिला स्व सहायता समूह की सदस्य, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गेश कुमार यादव, सी.वी. बंजारे और ग्राम सचिव लक्ष्मी यादव उपस्थित थे।