जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूआ, घुरवा अऊ बाडी योजना के अंतर्गत कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार गौठानों में मल्टीएक्टिविटी कार्य को बढावा देने के लिए पशुधन विकास द्वारा गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का वितरण किया जा रहा है।
पशुपालन विभाग के उप संचाल जी.एस. तंवर ने बताया कि आज मनोरा विकासखंड के गौठान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी इकाई का वितरण किया गया। इनमें आस्ता के उजाला स्व सहायता, मनोरा के मां गंगा स्व सहायता समूह, कांटाबेल के कलश स्व सहायता समूह, तालासिली हर्रापाठ के रूपा स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल हैं।