बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत टुंड्रा के युवा मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर के मुख्य चौक पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रहें हैं। उन्होंने आरोप लगाया है की 15 सालों में नगर का विकास नहीं हुआ है और विकास से कोसो दूर है।
युवाओं ने बताया कि धरना प्रदर्शन करने से पहले 29 मार्च को बलौदाबाजार कलेक्टर को नगर के मुख्य समस्याओं को अवगत कराते लिखित आवेदन दिया गया था। और मांग की गई थी कि जो 10 सालों से जर्जर स्थित में हाई स्कूल भवन पड़ा है उन्हें नया बनाया जाए। नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए और नगर की सड़को सहित गिधौरी से टुंड्रा और टुंड्रा से बरपाली मार्ग का हाल बेहाल हैं, जिन्हें सुधार करते हुए यातायात की सुविधा मुहैया कराई जाए। लेकिन इनकी मांगों पर किसी प्रकार की कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई। इसलिए मजबूर होकर सभी धरने पर बैठे हुए है और बीते 4 दिनों से सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक शासन प्रशासान इनकी मांगो को पूर्ण नहीं करेंगे या लिखित रूप से आश्वासन नहीं देंगे तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे।
वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते आगे बताया कि कल यानी सोमवार को प्रदर्शन के दौरान एसडीएम और बीईओ मौके पर पहुँचकर हड़ताल बंद करने और पंचनामा में साइन करने सहित जबरन तम्बू उखाड़ फेंकने का दबाव डाला।
ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि क्या..? शासन-प्रशासान इनकी मांगों को पूरा कर पाएगा...
https://www.youtube.com/watch?v=pTfqC_kukIY