जनदर्शन में दिव्यांग ईश्वर राम को मिला ट्राइसिकल

Posted On:- 2022-04-12



अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में दिव्यांग ईश्वर राम को ट्राइसिकल प्रदान किया गया। जनदर्शन में ट्राइसिकल मिलने से दिव्यांग ईश्वर राम की समस्या का समाधान हो गया। दूर-दराज के गांव से आये हए 62 लोगों ने अपनी समस्या जनदर्शन में बताई। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर अपर कलेक्टर ए.एल. ध्रुव ने जनदर्शन में लोगां की समस्याएं सुनी।

बतौली विकासखंड के ग्राम घोघरा निवासी करीब 34 वर्षीय दिव्यांग ईश्वर राम शत-प्रतिशत दिव्यांग है। ट्राइसिकल नहीं होने के कारण चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी। मंगलवार को जनदर्शन में पहुंचकर एक ट्राइसिकल की मांग की। उसके आवेदन पर तत्काल समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को ट्राइसिकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से निर्देश के अनुपालन में एक ट्राइसिकल उपलब्ध कराया गया। जनदर्शन में सीतापुर और बतौली क्षेत्र के कई लोग वनाधिकार पत्र प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर टी.सी. अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।