सूरजपुर (वीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज सूरजपुर आगमन पर पर्री हेलीपैड में स्वागत किया गया। इस दौरान नगरी प्रशासन व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
इस मौके पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह, संदीप साहू तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवती राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, सरगुजा कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, सरगुजा आईजी अजय कुमार यादव, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, डीएफओ मनीष कश्यप, गैबी नाथ साहू, प्रदीप साहू, मदनेश्वर साहू, उमाशंकर साहू, कमल कांत साहू, आलोक साहू, वीरेंद्र गुप्ता, मार्तंड साहू, सुनील साहू, भूपेंद्र साहू, रामजी साहू सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।