कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में मिले 3 नए संक्रमित, रायपुर से 1

Posted On:- 2022-04-12



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.06 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 5,266 सैंपलों की जांच में 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 12 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भी कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

रायपुर में आज 1 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 39 है।

आज रायपुर, बिलासपुर और बस्तर से 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 25 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 12 जिले राजनांदगांव, कबीरधाम, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।