रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के 16 दिवसीय आयोजन में रात्रि कालीन आयोजनों की श्रृंखला में 11 अप्रैल को समृद्धि मंडल की प्रस्तुति द राइजिंग स्टार का ग्रैंड फिनाले दादाबाड़ी एमजी रोड रायपुर में संपन्न हुआ। अध्यक्ष महेंद्र कोचर व महासचिव मनोज कोठारी ने बताया कि टैलेंट हंट के ऑडिशन राउंड के बाद ग्रैंड फिनाले में 16 टीमों को शामिल किया गया था जिनमें 2 वर्ग थे 16वर्ष तक के प्रतिभागियों का जूनियर वर्ग तथा 16 वर्ष से अधिक उम्र का दूसरा सीनियर वर्ग रखा गया। दोनों ही वर्ग में प्रतिभागियों के टीम ने बहुत ही शानदार अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। सलाहकार विजय चोपड़ा कमल भंसाली व कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी ने बताया कि समृद्धि ग्रुप के इस आयोजन में चार या चार से अधिक सदस्यों के ग्रुप बनाकर प्रस्तुतियां देनी थी। ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट टीमों द्वारा जो प्रस्तुतियां दी उनमें सामाजिक कुरीतियों , महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, प्रदूषण, मोबाइल से नुकसान , कोविद एवं जैनिज्म, आर्ट ऑफ़ जैनिसम, कठपुतली डांस, भरतनाट्यम, क्लासिकल व कॉमेडी ड्रामा, राष्ट्र भक्ति के अलावा भगवान महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी गई।
समृद्धि के पदाधिकारी अंकिता बरडिया व इशिका चोपड़ा ने बताया कि द राइजिंग स्टार टैलेंट हंट शो के ग्रैंड फिनाले में समूह गायन , रॉक बैंड, समूह नृत्य , ड्रामा, भारतीय संस्कृति के विभिन्न विधाओं, फाइन आर्ट्स, पेंटिंग, स्प्रे पेंटिंग, स्केट्स डांस , हूला हूप, इलास्टिक डांस, सेमी क्लासिकल नृत्य, वाद्य यंत्रों आदि प्रकार से प्रस्तुतियां दी गई । ग्रैंड फिनाले के निर्णायकों में भूपेंद्र कोटड़िया, श्रीमती सपना लोढ़ा, श्रीमती हिमानी रहे। ग्रैंड फिनाले के आरम्भ में डीफ एवं डम्ब / मूक बधिर कलाकार बच्चों ने प्रस्तुति दी। निर्णय में कशमकश होने से जूनियर वर्ग में दो-दो समूह संयुक्त रूप से द्वितोय व तृतीय आए । ग्रैंड फिनाले का परिणाम इस प्रकार रहा:-
जूनियर:-
प्रथम- शीतल रॉक्स
द्वितीय- उध्वार्रोहन एवं वीर रिगालिया
तृतीय-देवेंद्रनगर लिटिल स्टार एवं महावीर डायनामिक
सीनियर:- प्रथम- स्वरम ग्रुप द्वितीय- वामा कॉमेडी शो तृतीय- तिहुअण पार्श्व ग्रुप ग्रैंड फिनाले के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा थे तथा अन्य अतिथितियों में तिलोकचंद बरडिया, उदयराज पारख, अभय भंसाली, सीए संतोष गोलछा, संजय नायक शान्ति भाई संघोई चंद्रेश शाह आदि थे कार्यक्रम का संचालन समृद्धि मंडल की सदस्याओं ने बारी बारी से अलग अलग अंदाज में किया टेलेंट हंट का ऐसा आयोजन हर बार हो सभी ने कहा।
मध्यान्ह काल हुए अनेक सेवा कार्य भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत मानव व प्राणियों की सेवा विविध कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को प्रात: 11 बजे से समर्पण सखी महिला मंडल द्वारा शारदा चौक में मट्ठा वितरण किया गया। जिसमें मंजु टाटिया व अंजु डागा, प्रियंका लुंकड़, पुष्पा बरमट आदि सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की। वहीं प्रात: 11.30 बजे से सखी महिला मंडल द्वारा संदीप जैन भवन शंकरनगर में घायल पशु-पक्षियों के लिए आवश्यक सामग्री व दवा का वितरण किया गया, जिसमें सरला टाटिया, आशा मेहता की प्रमुख सहभागिता रही। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से इसी स्थान पर सखी महिला मंडल ने बच्चों व महिलाओं के लिए धार्मिक गेम व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। तदुपरांत दोपहर 3 बजे से ऋषभ बहु मंडल द्वारा हीना सराफ व लता बुरड़ के दिग्दर्शन में जैन दादाबाड़ी एमजी रोड में मास्टर सेफ कॅम्पीटीशन का आयोजन हुआ। इसी श्रृंखला में कल बुधवार, 13 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे से सुधर्म जैन महिला मंडल द्वारा प्रभा मालू व सरला गोलछा व सदस्यों द्वारा माना कैम्प स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को भोजन कराया जाएगा।
सैकड़ों युवा स्वेच्छापूर्वक कर रहे रक्तदान भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा धर्म व जीयो और जीने के संदेशों का अनुसरण करते हुए प्रतिदिन प्रभात फेरियों के समापन पर उसी स्थलपर रक्तदान शिविर भी लगाया जा रहा है। प्रभात फेरी प्रभारी विवेक गोलछा, मोहित चौरड़िया, रिषभ चोपड़ा, प्रतीक लुणावत, वैभव गोलछा के अनुसार शिविरों के माध्यम से समाज के अनेक युवा स्वेच्छापूर्वक रक्तदान कर रहे हैं। अब तक 293 यूनिट रक्त का संग्रह किया जा चुका है। जिसमें न्यू राजेंद्रनगर, भैरव सोसायटी, हनुमान नगर, सुंदरनगर, डीडीनगर, टाटीबंध, चौबे व समता कॉलोनी, गुढ़ियारी, श्रीनगर, फाफाडीह, शंकरनगर के क्षेत्रों के जैन युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंगलवार को प्रमुख रूप से उमाशंकर व्यास व पुत्र विवेक शंकर व्यास ने रक्तदान किया। उन्हें महोत्सव समिति की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
बुधवार को प्रभात फेरी मालवीय रोड से भगवान महावीर के जीओ और जीने, दया,करुणा व अहिंसा के संदेशों को जन-जन में प्रसारित करने के उद्देश्य से भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव समिति के आह्वान पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रभात फेरियां निकालने का क्रम जारी है। जो आगामी 13 अप्रैल तक चलेगा। इसी कड़ी में मंगलवार, 12 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे शीतलनाथ जिनालय सेक्टर-2 से वर्धमान वाटिका सेक्टर-5 देवेंद्रनगर तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसके संयोजक थे संतोष चौरडिया व अनिल मेहता। कल बुधवार, 13 अप्रैल को श्रीदिगंबर जैन (बड़ा मंदिर) मालवीय रोड से श्रीचंद्रप्रभु चैत्यालय लखेरोली होते हुए समता धाड़ीवाल ज्ञान भवन सदर बाजार तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसके संयोजक होंगे विजय जैन व शुभम आछा।