राजनांदगांव (वीएनएस)। संभागायुक्त दुर्ग महादेव कांवरे ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में पीठासीन अधिकारियों से मतदान के सुचारू संचालन के संबंध में जानकारी ली। कांवरे ने मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में संतुष्टि व्यक्त किया।