भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ताओं में आक्रोश...

Posted On:- 2022-04-13



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ के हटरी चौक में भीम रेजीमेंट और स्थानीय प्रशासनिक अमला के साथ परमिशन लेने को लेकर कहासुनी के साथ बहस हो गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित शासकीय अमलों के खिलाफ नारे लगाए।

दरसल बिलाईगढ़ कांग्रेस कार्यालय के बाजू में ही भीम रेजिमेंट ने बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने व विशाल सभा-रैली का कार्यक्रम रखा था। इसमें भीम रेजीमेंट के संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी का आगमन था। जिसके लिए भीम रेजीमेंट के कार्यकर्ताओं ने पंडाल बनाया था। कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था कि अचानक स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीम ने कार्यक्रम बंद करने की नसीहत देते हुए परमिशन दिखाने का हवाला दे डाला।

जिसके बाद भीम रेजीमेंट और शासकीय अमलों साथ परमिशन को लेकर कहासुनी और बहस हो गई जिससे भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिये। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। जिसके बाद भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ताओं ने बिलाईगढ़ नगर में रैली निकालकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ खूब नारे लगाए और आरोप लगाया की बाबा भीमराव का जय जयकारा लगाना विधायक को कर्कश लगा और अपने नुमाईंदों को भेजकर कार्यक्रम बंद करवा दिया, जो बहुत ही निंदनीय है।

https://www.youtube.com/watch?v=NieZMFBzRwk