अनुकंपा नियुक्ति कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार

Posted On:- 2022-04-13



सूरजपुर (वीएनएस)। मृत शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को जिले में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों ने बुधवार को सूरजपुर दौरे में आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फूल गुलदस्ता भेंट कर आभार प्रकट किया है और सेल्फी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने अनुकंपा नियुक्ति कर्मचारियों को बधाई देकर हालचाल जाना और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंगल सिंह, परमानंद सिंह, शैलेंद्र सिंह, निहारिका देवांगन, रोहित कुमार, राहुल सिंह, वेद प्रकाश मेहता, दीपक कुमार, सरिता वर्मा, संगीता ने मुख्यमंत्री से भेंट कर आभार प्रकट किया है।