राजपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरियों मे सरकार की महत्वकांक्षी योजना छात्राओं को 107 सरस्वती साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्त, छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते अपनी वाणी को विराम दिये, जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बेला मरकाम, जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता, ग्राम पंचायत बरियों के सरपंच और खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर साय पैकरा, प्रचार महोदया, और हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त स्टाफ जन साला,विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल और ग्रामीण जन के उपस्थिति में सरस्वती साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम बच्चियों को सरस्वती साईकिल प्रदायक किया गया। बच्चियों में खुशी दिखी सभी ग्राम वासियों ने भी बच्चियों को अच्छी तरह से पढ़ाई करने का प्रोत्साहन दिए।