15 को यादव समाज की स्वाभिमान रैली, यादव भवन का भूमि पूजन

Posted On:- 2022-04-13



बलरामपुर (वीएनएस)।  बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लाक मे मंडी प्रांगण महुआपारा में 15 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से सर्व यादव समाज राजपुर से नवनिर्मित यादव समाज के भवन का भूमि पूजन और स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि महाराज और कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदू करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में देवनारायण यादव, संभागीय अध्यक्ष, राजेश कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवनाथ यादव, प्रदेश संगठन मंत्री, एस.एन. यादव, प्रदेश सरक्षक, हरिप्रसाद यादव जिला अध्यक्ष बलरामपुर,रामाशंकर यादव जिलाध्यक्ष सुरजपुर, चन्द्रदेव यादव, जिलाध्यक्ष जसपुर, विजय यादव, जिला अध्यक्ष कोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष हरी प्रसाद यादव ने समाज के सभी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।