सबसे आसान काम करते हैं....

Posted On:- 2022-04-13



. नगर निगम हो, पुलिस विभाग हो यो कोई सरकारी विभाग हो,सबकी अपनी ससस्याएं है। स्टाफ नहीं है, फंड नहीं है।इन समस्याओं के कारण वह कम काम और आसान काम करने हैं। किसी मौसम में किसी सरकारी विभाग में कोई काम बढ़ जाता है तो सरकारी कर्मचारी व निगम केे लोग यह देखते है,काम को कम समय में कैसे आसानी से किया जा सकता है। गर्मी के महीने में निगम लोोगं की प्यास बुझाने अक्सर असफल रहता है। वह किसी तरह पानी टैंकर के जलिए लोगों की पानी का आपूर्ति कर पाता हैंं।कई बरसों से निगम राजधानी को टैंकर मुक्त कर की कोशिश कर रहा है लेकिन अब तक सफल नहीं हुआ है।गर्मी में पानी की जरूरत ज्यादा होती है और निगम गर्मी में पानी की पयार्प्त आपूर्ति नहीं कर पाता है। इसकी वजह है कि जल आपूर्ति सिस्टम बेहतर नहीं हैं, उसे बेहतर बनाने का प्रयास नहीं किया गया है। एक कामचलाऊ व्यवस्था बरसों से बनी हुई है, उसी व्यवस्था से निगम हर साल गर्मी में शहर के लोगों को होने वाली परेशानी को कम करने की कोशिश करता है। गर्मी में निगम को सबसे ज्यादा शिकायत पानी की धार पतली होने की रहती है। इसकी वजह पानी का प्रेशर कम होना भी हो सकता है। निगम मानता है कि इसकी वजह पानी की चोरी है। यानी लोग जब टु्ल्लू पंप लगाकर पानी चोरी करते हैं तो आसपास के घरों में पानी की धार पतली हो जाती है। पानी की चोरी रोकने के लिए निगम को घरों की जांच करनी पड़ेगी, टूल्लू पंप का उपयोग करने वालों के खिलाफ घर घर कार्रवाई करनी पड़ेगी , इसके लिए अलग से स्टाफ चाहिए। निगम के पास स्टाफ है नहीं, वह अलग से स्टाफ रख नहीं सकता। इसमें पैसा खर्च होगा सो अलग। ऐसी स्थिति में सरकारी विभागों की तरह निगम में यही सोचा जाता है कि पानी चोरी रोकने का सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकत है। तो सबसे अच्छा तरीका तो यही लगता है। कि नल जैसे ही चालू हो बिजली बंद कर दी जाए। घरों में बिजली बंद रहने से लोग पानी की चोरी नहीं कर सकेंगे. घर में बिजली ही नहीं रहेगी एक घंटा तो टूल्लू पंप चलेगी ही नहीं। जब टूल्ली पंप चलेी ही नहीं तो पानी की चोरी नहीं होगी। इस तरह पानी चोरी रोकने के लिए निगम को क्या करना पड़ती है। बिजली विभाग को कहना पड़ता है सुबह या शाम को एक घंटा बिजली बंद कर देना। ऐसा पहली बार नहीं कर रहा है निगम। इससे पहले भी निगम पानी की चोरी की रोकने इसी तरह के प्रयास कर चुका है। तब पानी चोरी रोकने सफलता नहीं मिली थी, उल्टे सुबह एक घंटा बिजली बांद होन लोगों ने नाराजगी जताई थी तब निगम को सुबह एक घंटे बिजली की कटौती बंद करनी पड़ी थी। क्योंकि गर्मीम मेंं लोगों को वैसी ही देरी सं नींद आती है। अगर निगम पानी चोरी रोकने सुबह 6 या 7 बजे बिजली बंद कर देागा तो लोगों की सुबह की एक दो घंटे की नींद तो खराब होगी ही। इससे लोगों को परेशानी होगी। वह इस तरह बिजली बंद करने का विरोध तो करेंगे ही। गर्मी में पंखा कूलर बंद हो जाए तो किसी को नींद कहां आएगी। कामकाजी लोगों के काम पर इसका बुरा असर असर पड़ेगा। बुजुगोँ की स्वास्थ्य पर बुरा असर पडेगा। लोग इसका विरोध करेंगे ही. यह तो किसी भी तरह से उचित नहीं लगता है कि निगम को पाी चोरी रोकना है तो वह एक घंटा बिजली बंद नहीं कर सकता। निगम को इस समस्या का समाधान ऐसे करना चाहिए कि लोगों की नींद भी खराब न हो। लोगों की किसी तरह की परेशानी न हो।