कांकेर (वीएनएस)। कांकेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलतरा में ठेकेदार ने वन भूमि का मिट्टी अवैध रूप से खनन करने लगाई गई जेसीबी, पोकलेन और हाईवा को वन विभाग के अधिकारियों ने जब्त किया है। वन परिक्षेत्र कांकेर के ग्राम सिलतरा में किसी ठेकेदार से वन भूमि में अवैध खनन किया जा रहा है। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेई और उप वनमण्डलाधिकारी अवधेश सिंह मौका स्थल पर पहुंचे, जहां वन खण्ड कक्ष क्रमांक 2 सिलतरा के वन भूमि में जेसीबी और पोकलेन से अवैध रूप से खुदाई करते पाया गया। अवैध खनन को रोकते हुए मौके पर उपलब्ध एक जेसीबी और एक पोकलेन और दो हाईवा वन विभाग ने जब्त किया है। उक्त प्रकरण पर वन विभाग ने विभागीय कार्यवाही की जा रही है।