लखनपुर (वीएनएस)। सरगुजा में गर्मी अपने पूरे शबाब पर है पारा जहाँ 41 के पार जा चुका है । वही दूसरी ओर सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा का लगातार दौरा और गौठानो का औचक निरीक्षण अभी भी जारी है । इस कड़कती धूप में भी कलेक्टर संजीव कुमार झा के लगातार चल रहे औचक निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी जहाँ आश्चर्यचकित है। वहीं दूसरी ओर सरगुजा के लोग भी कलेक्टर संजीव कुमार झा की कर्मठता देख इसकी चर्चा खूब जोर-शोर से कर रहे है । इस चिलचिलाती धूप के बीच सरगुजा कले लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा कलेक्टर ने बुधवार को लखनपुर विकासखण्ड स्थित लटोरी और जमगला गौठान का निरीक्षण किया।
कलेक्टर इन तीन दिनों में 7 गौठानो का निरीक्षण कर चुके हैं, बुधवार को कलेक्टर सर्वप्रथम लटोरी गौठान पहुँचकर गौठान में चल रहे आजीविका मिशन अंतर्गत रीपा के कार्यों की समीक्षा की साथ ही गौठान में कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात भी की लटोरी गौठान में 4 महिला स्वयं सहायता समूह पूर्वी , शिवम, राधिका और महामाया न कार्य किया जा रहा है जिसमें पूर्वी समूह ने वर्मी कंपोस्ट मशरूम उत्पादन और सब्जी उत्पादन ने बटेर पालन और लेयर का काम किया जा रहा है । राधिका समूह ने प्रिंटिंग फाइल पैड बनाने का कार्य किया जाता है और महामाया समूह ने गोदना और मसाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है । कलेक्टर ने इन सभी महिला समूह के सदस्यों के बाद की और इनके किए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा की है ।
यही नहीं उन्होंने गोदना कला और निर्मित रुमाल भी खरीदा महिलाओं ने बताया कि यह एक रुमाल 100 रुपये में बेचा जा रहा है जिस पर कलेक्टर ने महिलाओं से पांच रुमाल खरीदे और महिलाओं को 500 रुपये रुमाल की कीमत भी अदा की । जिसे पाकर महिलाओं के चेहरे पर प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी साथ उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह ने ढेकी ने निर्मित हैंडमेड मसाले भी खरीदे साथ ही प्रिंटिंग फाइल पैड बनाने वाली महिलाओं से प्रिंटिंग फाइल भी खरीदी और महिलाओं को 1000 रुपये भी दिए जिससे ना सिर्फ महिलाओं का मनोबल और उत्साहवर्धन हुआ ।
जिला मिशन प्रबंधक नीरज नामदेव को अपर कलेक्टर को लेटर लिखकर कलेक्ट्रेट में प्रिंटिंग फाइल पैड और स्टेशनरी के सामानो की यही से खरीदारी करने निर्देश दिए । सी मार्ट में जल्द से जल्द और बड़ी संख्या में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए जिसके बाद सरगुजा कलेक्टर जमगला गौठान पहुंचे और वहा के गौठान का निरीक्षण किया जमगला में दो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काम कर रही है जिसमें सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह ने वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने तथा गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है और दूसरे समहूबी ने कपड़े के झोले निर्माण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिलाओं को बताया कि अब से उन्हें वर्मी कम्पोस्ट खाद बेचने के लिए सोसायटी जाने की जरूरत नही बल्कि अब से किसान सोसायटी में पर्ची कटाकर खुद खाद लेने गौठान आया करेंगे साथ ही जब उन्होंने महिलाओं से कुछ और चाहिए पूछा तो महिलाओं ने आजीविका भवन की मांग की जिस त्वरित कलेक्टर ने भवन निर्माण के आदेश दिये। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग ने चलाए जा रहे भारत दर्शन योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए बाहर ले जाने की भी बात कही है जिससे उन्हें रोजगार के नए स्वरूप को देखने का और नई चीजे सीखने का मौका मिल सके । इस मौके पर एसडीएम अनिकेत साहू,जिला मिशन प्रबंधक नीरज नामदेव, बायोटेक लैब वैज्ञानिक प्रशांत कुमार, बागवानी नोडल उद्यान विभाग दिलीप सिंह और जनपद पंचायत सीईओ मौजूद रहे ।