राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला में भाग लेने रवाना हुए जिले के कृषक

Posted On:- 2022-04-13



जांजगीर-चाम्पा (वीएनएस)।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उप संचालक कृषि एम. आर. तिग्गा और सहायक संचालक आर.एन. गांगे ने जिले के कृषकों को राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला  शैक्षणिक भ्रमण और कृषक संगोष्ठी में भाग लेने हाई स्कूल मैदान जांजगीर से साइंस कॉलेज मैदान बिलासपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  इस दौरान कृषकों में भारी उत्साह देखा गया । कृषकों द्वारा उक्त मेला आयोजन के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मुख्य अतिथि  जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, ने चर्चा के दौरान कृषकों से आग्रह किया  कि वे मेले में आयोजित नई उन्नत तकनीकी का अनुसरण करते हुए जिले में उसका प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने प्रशिक्षण के बाद संपर्क आने वाले जिले के  सभी कृषकों को नई तकनीकी की जानकारी देने का आग्रह किया।

उप संचालक कृषि तिग्गा ने बताया कि किसानों को राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला, कृषि पाठशाला में किसानों को कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी सिंचाई की नई पद्धति, मशीनरी और उपकरण, उर्वरक, बीज और कृषि भूमि के उच्चतम उपयोग आदि से प्रशिक्षित किया जायेगा। नई तकनीकों को सीखने और जानने के लिए उपस्थित सभी कृषकों में हर्ष और उत्सुकता देखी गई। इस अवसर पर जिले के सभी 9 विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भी उपस्थित थे।