विस अध्यक्ष डॉ महंत ने डॉ. आंबेडकर की जयंती पर किया नमन

Posted On:- 2022-04-13



 

रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वी जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए किया नमन। डॉ महंत ने कहा कि, डॉ. आंबेडकर ने अपने पूरे जीवन में अछूतों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए प्रयास किए। सामाजिक-राजनीतिक सुधारक के रूप में आंबेडकर की विरासत का आधुनिक भारत पर गहरा असर हुआ है और अपने जीवन को जाति उत्पीड़न और भेदभाव से लड़ने के लिए समर्पित किया। जिससे भारतीय समाज जाति व्यवस्था की बुराइयों के बारे में अधिक जागरूक हो गया, और इसे अधिक समावेशी बनाने की दिशा में काम किया, जिन्हें संविधान में विस्तार से बताया गया है। समूचे जीवन में उन्होंने अछूतों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए प्रयास किए।