कबीरधाम (वीएनएस)। पंडरिया महली स्कूल शिक्षा विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण ग्रामीण स्कूलों में पढ़ने वाले मासूम बच्चे जर्जर पाठशालाओं में पढ़ने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत महली रूर्बन के अतर्गत पुराने विद्यालय भवन लगभग 50 साल पुराना जो पूरी तरह से जर्जर हो गया है। जिसे तोड़ने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया ने ग्राम पंचायत महली पंचायत प्रतिनिधि और शाला विकास समिति को निर्देश दिए जाने के पश्चात नया भवन के निर्माण के लिए अभी तक शिक्षा विभाग ने की स्वीकृति नहीं मिली है।
पालकों का कहना है कि इस गंभीर विषय पर न ही जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ध्यान दें रहें हैं और ना ही प्रशासनिक विभागीय अधिकारी ध्यान दें रहें। उन्होंने आगे बताया कि वह विद्यालय महली पंचायत रूर्बन के अंतर्गत आता है और पंडरिया ब्लॉक का बड़ा पंचायत है जहां बच्चो की संख्या लगभग 200 तक है।
पाठशाला भवन पुराने होने के कारण काफी जर्जर हो चुका है और जमीन में धसने भी लगा है पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चे जर्जर स्कूल में बैठकर पढ़ नहीं सकते क्योंकि पानी का रिसाव के कारण शाला कक्ष में पानी जमा हो जाता है और बच्चो के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नही रहती बरसात में स्कूल में पानी जमा रहने के कारण पढ़ने वाले मासूम बच्चों और शिक्षकों को सांप बिच्छु का खतरा बना रहता है।
बता दें के अंतगर्त आता है शाला विकास के लिए शासन की योजनाओं के अंतर्गत जनपद पंचायत और जिला पंचायत से विद्यालय भवन और अन्य सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत को फंड स्वीकृत किया जाता है।परंतु यहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक उदासीनता के चलते आज तक पाठशाला भवन के लिए सरकारी अनुदान राशि स्वीकृतनहीं हुई है, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों का यह भी कहना है की पुरानी पाठशाला भवन के ऊपर से हाई पावर विद्युत तार की लाइनें हैं।
राज्य शासन के आदेशानुसार किसी भी विद्यालय के भवन और मैदान के ऊपर से बिजली तार का विस्तार वर्जित है परंतु प्राथमिक शाला के ऊपर से बिजली के 3 फेस नंगी बिजली तार ले जाया गया है, यहां अध्ययनरत छोटे छोटे मासूम विद्यार्थियों के लिए खतरा है उनका कहना है की कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।