कोरबा (वीएनएस)। पॉवर सिटी वेल्फेयर सोसायटी के तत्वावधान में स्थानीय शॉपिंग सेंटर के प्रांगण में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मौजूदा प्रबंधकारिणी ने चुनाव कराए जाने के प्रस्ताव को ख़ारिज करते हुए उपस्थित सदस्यों ने मौजूदा प्रबंधकारी पदाधिकारियों को आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुन लिया गया।
पदाधिकारियों के नाम निम्नानुसार हैं : अध्यक्ष- पी.पी.तिवारी , उपाध्यक्ष- इकबाल अहमद, सचिव बी.पी.कैवर्त,सह सचिव डी.पी.साहू,कोषाध्यक्ष के.एस.ठाकुर ,कार्यकारिणी सदस्य बिपिन सिंह और योगेश साहू बैठक के दौरान प्रबंधकारी पदाधिकारियों के सहयोग के लिए जिन सदस्यों को नामित किया गया । उनमें भीष्म देव कँवर, कृष्णा मिश्रा ,ओंकारेश्वर तिवारी ,योगेश राठौर,अब्दुल रज्जाक, विनोद मिश्रा ,विजय राठौर,अवधेश चन्द्रा और सी.एल.राठौरका नाम शामिल है।
इस अवसर पर सोसायटी के निवर्तमान संरक्षक डॉ.माणिक विश्वकर्मा 'नवरंग' एस.के.त्रिपाठी और डां. पी.आर. कुंभकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। संरक्षक सुधीर रेगे पूना प्रवास पर होने के कारण उपस्थित नहीं है पाए। बैठक के दौरान सोसायटी के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें प्रति मकान मासिक मेंटेनेंस राशि तीन सौ रुपए बढ़ाए जाने का लगभग सभी ने कर्तल ध्वनि से स्वागत किया और सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के अध्यक्ष पी.पी.तिवारी ने सामान्य सभा के सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के लिए सोसायटी की ओर से सभी को आभार व्यक्त किया।