स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंतागढ़ में कक्षा 9वीं-11वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

Posted On:- 2022-04-13



अंतागढ़ (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अंतागढ़ में बुधवार को कक्षा नौवीं एवं 11वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा गौतम सिन्हा (प्राचार्य सेजेस अंतागढ़) ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं पालकों की उपस्थिति में की। कक्षा 9वी का परीक्षा परिणाम 71.42%, कक्षा ग्यारहवीं के विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 72.2% तथा वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 75% रहा। इस अवसर पर प्राचार्य ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी पालकों को सेजेस अंतागढ़ में प्रवेश की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्रदान की।