कोण्डागांव (वीएनएस)। बुधवार को जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा ने गोठानों के लिए गोठानवार कार्ययोजना निर्माण के लिए जिला कार्यालय सभाकक्ष में सभी गोठान नोडल अधिकारियों की बैठक आहूत की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने इस माह 8 तारीख से सभी गोठानों में आयोजित किये गये गोठान पहुंच कार्यक्रम के दौरान गोठानों की गतिविधियों के निरीक्षण में गोठान की आवश्यकताओं और समूहों के उन्नयन के लिए आवश्यकताओं पर समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त गोठानों को स्वावलम्बी और ग्रामीण औद्योगिक पार्क निर्माण के लिए चिन्हित गोठानों के लिए गोठानवार कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
जिस पर उन्होंने कहा कि गोठानों को स्वावलम्बी बनाने के लिए गोठानवार कार्ययोजना की आवश्यकता है। जिसके लिए गोठानों के नोडल अधिकारियों ने कार्ययोजना का इस प्रकार निर्माण किया जाना है कि गोठानों में कार्यरत् स्व-सहायता समूहों को आजीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त हो सकें और गोठान का धारणीय रूप से संचालन हो सके। इस दौरान कई नोडल अधिकारियों ने गोठानों के लिए निर्मित कार्ययोजना के संबंध में जानकारी भी दी गई। जिसपर सीईओ ने इसी प्रकार सभी गोठानों के लिए योजना निर्माण को कहा गया।
जिसमें सभी गतिविधियां एक दूसरे को बल प्रदान कर गोठानों का संचालन कर सकें। उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत् चिन्हित 6 ग्रामों के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। ज्ञात हो कि जिले में बेलमेटल शिल्प के लिए करनपुर, दुग्ध उत्पादन के लिए चुरेगांव, बुनकर कार्यों के लिए बोरगांव, रेशम के लिए मसोरा, जैविक चांवल के लिए माकड़ी और सुगंधित तेल के लिए राजागांव को चिन्हित किया गया है। इस बैठक में एसडीएम केशकाल डीडी मण्डावी, उप संचालक कृषि डीके रामटेके सहित सभी गोठानों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।