मंत्री अकबर से वक्फ बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की मुलाकात

Posted On:- 2022-04-13



रायपुर (वीएनएस)। वन तथा विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर से बुधवार को शंकर नगर-रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात् गुलाम मिनहाजुद्दीन ने भेंट की। मंत्री अकबर ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि गुलाम मिनहाजुद्दीन छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।