कोण्डागांव (वीएनएस)। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए 11 से 17 अप्रैल तक आयोजित आईकॉनिक वीक सम्मेलन में 11 से 13 अप्रैल तक जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम भी इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
जहां सभी जनप्रतिनिधियों के विचारों पर मंथन कर विकास के नये आयामों के लिए रूपरेखा तय करने के लिए चर्चा हुई साथ ही इस सम्मेलन में सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया और पंचायती राज मंत्रालय ने इस आयोजन में सभी लोगों को नवाचारी प्रयोगों और सफलताओं के संबंध में जानकारी भी दी गई।