रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल उइके से बुधवार को राजभवन में उदय शदाणी ने मुलाकात की। राज्यपाल उइके के जन्म दिवस के अवसर पर उदय शदाणी ने शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर महाराज की ओेर से राज्यपाल उइके को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनको शदाणी दरबार की ओर से सम्मान स्वरूप सरोपा व प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर नंदलाल साहित्या, विशिष्ट चावला एवं विशाल चेलानी उपस्थित थे।