कोण्डागांव (वीएनएस)। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव ने जारी विज्ञप्ति अनुसार कोण्डागांव जिले में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सत्र 2019-20 में कार्यालय में प्राप्त आवेदनोंकी विस्तृत जांच उपरांत जांच समिति ने स्क्रूटनी कर सूची तैयार की गई है।
इसके तहत् समस्त विषयों के अभ्यर्थी उक्त सूची का कोण्डागांव जिले की वेबसाईटऔर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव के सूचना पटल से अवलोकन कर सकते हैं। उक्त सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 27 अप्रैल को सायं 5.30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव कक्ष क्रमांक 97 प्रथम तल कलेक्ट्रेट भवन में उपस्थित होकर दावा आपत्ति जमा करा सकते हैं।