रायपुर (वीएनएस)। कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी की अध्यक्षता में व्यापारियों का उधम आधार पंजीकरण करने के लिए कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में मिटिंग हुई।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि व्यापारियों का उधम आधार पंजीकरण करने के लिए कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारियों की मिटिंग हुई। उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार ने व्यापारियों को एमएसएमई में शामिल करने पर व्यापारी समुदाय बेहद खुश है। कोविड महामारी से प्रभावित व्यापारी अब बैंकों से आवश्यक वित्त प्राप्त करके अपने व्यवसाय को बहाल करने में सक्षम होंगें। इन व्यापारियों को बैंकों से लोन लेने में सुगमता होगी। सरकार का यह कदम न केवल अर्थव्यवस्था बल्कि भारत के सबसे जीवंत खुदरा व्यापार को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। एमएसएमई प्रदेश प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी ने बताया कि व्यापारियों का उधम आधार पंजीकरण के लिए शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है। जिलेवार अपने स्वयं सेवकों का नाम और मोबाइल नंबर प्रदान करेंगे, ताकि पंजीकरण के लिए जूम बैठक में एक प्रशिक्षण दिया जा सके। जिससे कि अधिकतम व्यापारियों का पंजीकरण किया जा सकें।उन्होनें पंजीकरण के लाभ की जानकारी दी जो निम्नानुसार है: 1. बैंक से कम ब्याज दर पर प्राथमिकता में बिना गैरंटी के क़र्ज़ दिया जाएगा 2. विदेश में ट्रेड एक्स्पो के लिए वित्तीय मदद 3. कई प्रकार के सरकारी सब्सिडी पाने विशेष पहुँच 4. सूक्ष्म व्यापार क़र्ज एवं अन्य सम्बंधित स्कीम़ के लिए आवेदन करने की योग्यता 5. सरकारी प्रावधान व्यापार बढ़ाने के लिए सरल पहुँच।
मिटिंग में जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, राकेश ओचवानी, प्रीतपाल बग्गा, मोहम्मद अली हिरानी, विजय जैन और मोहन वर्ल्यानी आदि उपस्थित थे।