अंतागढ़ (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अंतागढ़ में बुधवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती एवं महावीर जयंती के अवसर पर चित्र प्रतियोगिता, कहानी वाचन, नाटक एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में गौतम सिन्हा प्राचार्य अंतागढ़, गतिविधि प्रभारी श्रीमती सज्जू साहू एवं सुनीता कुमारी तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। प्राचार्य ने छात्रों को डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महावीर स्वामी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने प्रेरित किया।