रायपुर (वीएनएस)। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ अमरकान्त पाण्डेय का 13 अप्रैल को स्वर्गवास हो गया। जिनका अंतिम संस्कार महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में साढ़े 5 बजे किया गया। डंगनिया (कृष्ण नगर) निवासी प्रो. पाण्डेय संस्कृत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राधा पाण्डेय के पति एवं सिद्धार्थ तथा वरूण पाण्डेय के पिता थे।