राजधानी पहुंचीं प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी

Posted On:- 2022-04-14



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी अपने एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची है। इस दौरान रायपुर विमानतल में मोतीलाल साहू, श्रीचंद सुंदरानी, छगन मूंदड़ा, नवीन मार्केन्डे, प्रीतेश गांधी और ललित जैसिंघ ने उनका स्वागत किया। बता दें कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारियों की भी बैठक आयोजित की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश बैठक लेंगे।