छत्तीसगढ़ की बेटी सौम्या राव ने फतह की अंटार्कटिका

Posted On:- 2022-04-14



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की बेटी सौम्या राव ने अंटार्कटिका को फतह कर लिया है। अंटार्कटिका की यात्रा करने वाली सौम्या संभवत: पहली महिला है। उन्होंने बताया कि अंटार्कटिका वैश्विक जलवायु प्रणालियों के संतुलन को बनाए रखने और पृथ्वी भर के महासागरों में वन्यजीवों के पनपने के कारण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, महाद्वीप में पृथ्वी पर 90 प्रतिशत बर्फ है। अंटार्कटिक की बर्फ  का पिघलना जैसा कि हम देखते हैं समुद्र के स्तर में परिवर्तन, जलवायु पैटर्न में नाटकीय परिवर्तन, वन्यजीवों के आवासों की हानि, प्राकृतिक आपदाओं और ग्रह पर मानवता के एक बड़े हिस्से के लिए एक समग्र खतरे से भरा है। श्रीमती सौम्या राव अवधानुला  छत्तीसगढ़ में पली बढ़ी हैं जो कि भिलाई के बी. एस.पी. स्कूल सेक्टर-9 से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई कर गर्वनमेंट गल्स कॉलेज दुर्ग से बी कॉम की पढ़ाई पूरी करी हैं। तत्पश्चात वे अपनी आगे की एम.बी.ए की पढ़ाई मुंबई से पूर्ण की हैं। विश्व के प्रतिष्ठित जलवायु बल-जलवायु परिवर्तन अभियान में विश्व भर के 150 प्रतिभागी भाग लिये थे और श्रीमती सौम्या राव अवधानुला तथा उनके पति एन. वरुण कौंडिन्या जो कि भारत सरकार में आई. आर. एस अधिकारी हैं भी उन प्रतिभागियों में शामिल थे जो भारत का प्रतिनिधित्व किये थे। दोनों ही इस अभियान में एक भागीदार के रूप में प्रसिद्ध जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता रॉबर्ट स्वान के नेतृत्व में अंटार्कटिका की यात्रा की। युवाओं के लिये संयुक्त राष्ट्र के सदभावना राजदूत हैं। 14 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक 12 दिनों तक चले इस अभियान में अंटार्कटिका के संरक्षण जलवायु परिवर्तन और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित किया गया है।