राज्य की राजधानी से सुरक्षा व्यवस्था सबसे बेहतर होनी चाहिए तो सबसे बदतर सुरक्षा व्यवस्था यही पर है। आए दिन छोटी-छोटी बात पर चाकू मारने की घटना से राजधानी के लोगों में असुरक्षा का भावना बढ़ी है। जिस इलाके में यह घटना होती है, उस इलाकें के लोगों में असुरक्षा की कितनी बढ़ जाती है, इसका अंदाजा पुलिस विभाग नहीं लगा सकता। वह समझ ही नहीं सकता कि जब छोटीसी बात पर राजधानी की सड़क पर, बाजार में या दुकान के सामने चाकू मारने की घटना की खबर लोग अखबार में पढ़ते हैं तो वह कितना असुरक्षित महसूस करते हैं। पुलिस को इस बात का एहसास नही है कि रोज चाकूबाजी की घटना उस पर से लोगों का भरोसा कितना कम हो जाता है। राजधानी के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी राजधानी पुलिस की है लेकिन राजधानी की पुलिस अपना यह काम नहीं कर पा रही है। सड़क पर रास्ता न देने के विवाद पर एक युवक की सड़क पर चाकू मार कर हत्या कर दी जाती है। इससे सड़क पर चलते वक्त लोगों के मन में डर तो पैदा होगा न कि छोटी सी बाद पर विवाद पर कोई चाकू मार सकता है। इसी तरह शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर चाकू मार दिया गया। 250 रुपए के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई क्योंकि उसने पैसे देने से मना कर दिया था। एक दुकानदार के पास आए ग्राहक ने पास के घर के सामने वाइक खड़ी कर दी तो इसी बात पर युवक ने गाली दी , दुकानदार ने गाली देने से मना किया तो युवक ने दुकानदार को चाकू मार दिया। यह सब छोटी छोटी बात पर चाकू मार देने की घटनाएं है, राजधानी पुलिस इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। आए दिन राजधानी के लोगों को कोई न कोई चाकू मार देता है,कई लोंगो की मौत हो जाती है,कई लोग को जान बच जाती है लेकिन इलाज में कितना पैसा खर्च हो जाता है।लोग कर्जदार हो जाते हैं, धंधा खराब हो जाता है। राजधानी की सड़कों पर चलते हुए लोगों को डर लगता है कि पता नहीं कब आकर उनसे पैसा मांग लेगा तथा नहीं देने पर चाकू मार देगा। ऐसी घटनाओं से एक तरफ तो लोगों में डर पैदा होता है, लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है। ऐसी घटनाओं से दूसरी तरफ शहर के युवा में अपनी रक्षा के लिए चाकू लेकर घूमन लगते हैं इससे भी राज्य में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती हैं।राजधानी की पुलिस को तो इस बात का एहसास नहीं है कि उसके चाकूबाजी को न रोक पाने का नुकसान कितना सरकार व कांग्रेस को हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं है कि भूपश बघेल सरकारने कई क्षेत्रो मे अच्चा काम किा है। लेकिन वह कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सरकार की छबि बहुत खराब है।सरकार का विकास का माडल कितना ही अच्छा हो, लेकिन राज्यके राजधानी में कानून व्य्वस्था की स्थिति खराब हो तो लोग कैसे सरकार को वोट दे सकते हैं। जिस तरह सपा के अखिलेश यादव इसी बात पर यूपी में चुनाव हार गए हैं भूपेश बघेल को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। सपा बसपा के समय यूपी में कानून व्यवस्त बहुत खराब थी यही वजह है कि उन्बं विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। यूपी जैसे राज्य में कानून व्यवस्था चुनावी मुद्दा बर सकता है तो छत्तीसगड़ में भी बन सकता है। यहां की जनता भी बदहाल कानून व्यवस्था से परेशान है, यहां इसी मुद्दे पर सरकार का बदलने का फैसला कर ले तो किसा आश्चर्य नहीं होगा। जनता के लिए सुरक्षा का मुद्दा ही सबसे बड़ा मुद्दा है।