आप में शामिल हुए गुजरात के दो दिग्गज कांग्रेसी नेता

Posted On:- 2022-04-14



नई दिल्ली (वीएनएस)। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महीनों में गुजरात, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है। पंजाब चुनाव में उसकी सफलता को देखते हुए इन दोनों ही राज्यों से आए दिन प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को गुजरात कांग्रेस के दो बड़े नेता इंद्रनिल राजगुरु और वसरामभाई सागठिया ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

इन दोनों ही नेताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केजरीवाल ने ट्वीट किया, इंद्रनिल राजगुरु और वसरामभाई सागठिया का मैं आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। हम सबको मिलकर गुजरात के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करना है।

गौरतलब है कि बीते दिनों हिमाचल के कई भाजपा नेताओं, कर्नाटक के पूर्व आईपीएस अफसर समेत कुछ प्रभावशाली नेताओं और हरियाणा के भी कई बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत से हिमाचल और गुजरात में चुनाव लड़ने की बात कही है।