वाटर एटीएम से मिलने लगा राहगीरों को शुद्ध और शीतल जल

Posted On:- 2022-04-14



बीजापुर (वीएनएस)। शहर में स्थित वाटर एटीएम विगत दो वर्षों से खराब हो चुकी थी     कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा को जानकारी मिलने पर त्वरित वाटर एटीएम की  मरम्मत कराने के निर्देश दिये । कलेक्टर के निर्देशानुसार दो दिवस के भीतर मशीन की  मरम्मत कराई गई  जिसमें अब पूर्व की भांति शीतल एवं शुद्ध जल राहगीरों को मिलने लगा। गर्मी के दिनों में शीतल एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर एटीएम  के आस-पास के दुकानदारों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।