कबीरधाम (वीएनएस)। पंडरिया में वर्षों से लंबित बहुप्रतीक्षित बीटी सड़क का गुरुवार को न.प.अध्यक्ष राजीम गायकवाड़ ने भूमिपूजन किया ।
बता दें बहुप्रतीक्षित बी.टी.रोड विगत कई वर्षों से शिकायत विरोध के पश्चात कुशालबंद पारा वार्ड क्रमांक 3 से पुराना स्टैंड गांधी चौंक से महामाया मंदिर तक अनुमानित दूरी 2 किमी निर्माण लागत 53 लाख है ।
बहुप्रतीक्षित बीटी डामरीकरण मार्ग विगत 3 से 4 वर्षो तक स्वीकृति के पश्चात काम बंद था,जिसकी शिकायत विरोध लगातार चलता रहा लंबित निर्माण कार्य को लेकर न.प.अध्यक्ष राजीन सुजित गायकवाड़ ने बताया की भविष्य में नगर के विकास कार्यों को लेकर वह सचेत हैं, नगर के जनहित मांगों को लेकर वह सदैव कर्त्तव्यनिष्ठा से अपनी दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी उन्होंने नगर वासियों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया ।
समाज सेवक आंनद सिंह ने हर्ष जताते हुए कहां की विगत विरोध शिकायत के बाद आखिरकार पब्लिक के मांग के अनुरूप गुरुवार को डामरीकरण मार्ग का शुभारंभ हुआ। वही सिंह ने कहा की नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधियों का सहयोग आपसी सलाह से लंबित रोड निर्माण का कार्य आरंभ हो चुका है और उनकी टीम सदैव जनहित के कार्यों के प्रति अपनी सहभागिता निभाती रहेगी। उन्होंने ने कहा की बड़ी मसक्कत से समस्त पार्षद सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के संघर्ष से बीटी रोड डामरीकरण का कार्य आरम्भ हो चुका है,
इस मौके पर नगर के वरिष्ठ नागरिक सहित नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि राजीन सुजित गायकवाड़, अध्यक्ष न.प.पंडरिया, जनसेवक आनंद सिंह, गुरुदत्त शर्मा विधायक प्रतिनिधि, अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव गायकवाड़, संजू तिवारी, सभापति शंकर राव, श्यामू धुलिया, चन्दन मानिकपुरी, राजकुमार अनंत, पार्षद लाला यादव, एल्डर मेन अकबर खान, सी.एम.ओ.लाल जी चन्द्राकर, मोनू तिवारी, ललित देवांगन, विजय श्रीवास, आकाश सिंह, नितिन जैन, इंजीनियर, स्टाफ़ नगरपंचायत पंडरिया सहित सम्बंधित ठेकेदार उपस्थित थे।
उक्त निर्माण कार्य की पूर्ण देख रेख के लिए अध्यक्ष ने अपने प्रतिनिधि शिव गायकवाड़ सहित जनप्रतिनिधियों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य करवाने की जवाबदारी दी है।