महासमुन्द (वीएनएस)। केन्द्रीय मंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवास और शहरी मामलें हरदीप सिंह पुरी ने जिला पंचायत परिसर मे बिहान समूह की महिलाओं ने उत्पादित विभिन्न सामग्रियों के लगाए गए हर्बल, एलईडी बल्ब, सूती वस्त्र (साड़ी), टेराकोटा, बांस से निर्मित सामग्री, मसाले और किचन उपयोगी सामग्रियों आदि के लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।
समूह की महिलाओं से आत्मीय बातचीत की। उनके ने उत्पादित सामग्रियों की प्रशंसा की। मंत्री पुरी को म्यूजिक एलईडी बल्ब ने काफी आकर्षित किया।उन्होंने उसकी कीमत और उत्पादन की प्रक्रिया भी जानी। समूह की महिला से म्यूजिक एलईडी बल्ब जलाने और म्यूजिक कैसे चलता है को बताने कहा। समूह की महिला ने मंत्री को म्यूजिक एलईडी बल्ब अपने मोबाइल के ब्लूटुथ के जरिए लाइट जलाकर और बल्ब म्यूजिक बजाकर दिखाया और छोटे रिमोट के जरिए एलईडी बल्ब के लाईट और म्यूजिक चालू और बंद करके भी दिखाया।
कीमत 350 रुपए बतायी। मंत्री पुरी ने सभी समूह की महिलाओं नें उत्पादित सामग्रियों की काफी प्रशंसा की और ऐसे ही कार्य करने और आगे बढ़ने की बधाई दी।इस अवसर पर लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक सहित कलेक्टरनिलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।