धमतरी (वीएनएस)। बैसाखी पर गुरूवार को गुरुद्वारा में माथा टेक कर विधायक ने आशीर्वाद लिया और सभी के आरोग्य जीवन की कामना की। गुरुद्वारा में चल रहे कीर्तन का श्रवण किया। सिख समुदाय के सभी प्रबुद्धजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रंजना साहू ने कहा कि सिख समुदाय के सेवा भाव के प्रति समर्पित होकर जिस निष्ठा भाव से सेवा करते है उससे अन्य समुदाय को सीख लेकर अमल करना चाहिए। सेवाभाव सदैव हमें सेवा देने के लिए प्रेरित करते हैं। बैसाखी का यह पर्व आप सभी के लिए शुभ हो एवं आप सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में उन्नति और प्रगति ले कर आए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, स्वच्छता प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, ममता सिन्हा, गायत्री सोनी नीलू रजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जैन मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद : विधायक रंजना साहू इतवारी बाजार जैन मंदिर पहुंची। विधायक ने कहा कि जैन सामाज एक संघर्षशील एवं त्याग तपस्या की प्रतिमूर्ति है। भगवान महावीर ने सत्य को महान बताया है। उनके अनुसार, सत्य इस दुनिया में सबसे शक्तिशाली है और एक अच्छे इंसान को किसी भी हालत में सच का साथ नहीं छोडऩा चाहिए। एक बेहतर इंसान बनने के लिए जरूरी है कि हर परिस्थिति में सच बोला जाए। विधायक के साथ स्वच्छता प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, महामंत्री नीलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, महिला मोर्चा ममता सिन्हा, नीलू रजक, नीरज नाहर, प्रकाश गोलछा, पिंटू डागा, शिशिर सेठिया, सतीश नहर, अंकिता लूनिया, पीयूष पारख, सरिता नाहर, संगीता लूनिया, रानी पारख सहित समाज केे लोग उपस्थित रहे।
डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर विधायक ने किया नमन : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विधायक ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। विधायक रंजना साहू ने कहा कि उन्होंने सर्व समाज के लिए पूरे देश में समता क्रांति लाकर संविधान निर्माण कर सबको संविधान का अधिकार दिलाया। उन्होंने विधान बनाकर संपूर्ण भारत में एक अद्भुत कहानी लिखी, जिसको संपूर्ण भारत देश संविधान के रूप में स्वीकार किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक सद्भावना के शिखर पुरुष, भारतीय संविधान के रचयिता एवं प्रथम न्याय मंत्री रहे। उन्होंने देश प्रेम में बिना रुके, बिना थके सभी इंसानों को स्वाभिमान सिखाया है। साथ ही कमजोर वर्ग को बलवान बनाकर चट्टान की तरह खड़े रहने एवं मुश्किलों का सामना करने की सीख दी है। विधायक ने संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं समस्त जनों को देकर कोटि-कोटि नमन किया।