छात्राओं से दुराचार व्यवहार करने वाले शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Posted On:- 2022-04-14



अम्बिकापुर (वीएनएस)। छात्राओं से दुराचार व्यवहार करने वाले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी राजकुमार सिंह  के विरुद्ध लखनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में पदस्थ दुराचार व्यवहार करने उन्हें धमकी देने और फेसबुक से गंदी चित्र दिखाने संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत की जांच विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर से कराया गया। जांच उपरांत प्रतिवेदित किया गया कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राजकुमार सिंह के ने परीक्षा अवधि के दौरान छात्राओं के साथ दुराचार व्यवहार की गई है उन्हें धमकी दी गई है तथा फेसबुक के माध्यम से गंदी-गंदी चित्र दिखाए गए हैं।

कई छात्राओं ने यह लिखित में बयान दिया है कि इस तरह की घटना शिक्षक के द्वारा विगत कई माह से की जा रही थी। जब इसकी जानकारी छात्राओं ने प्राचार्य को दी तो प्राचार्य ने तत्काल दोषी शिक्षक, पीड़ित छात्राओं औरउनके अभिभावकों को समक्ष में बुलाया गया तथा इसकी सूचना थाने में दी गई ।

थाना प्रभारी लखनपुर ने सभी को बैठाकर समझाइश दी गई कि यह बहुत गंभीर मामला है। इस तरह की घटना आपराधिक कृत्य है। संस्था से लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी तथा शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस पर प्राचार्य ने थाना प्रभारी को एफआइआर दर्ज करने  के लिए लिखित शिकायत दी गई। लिखित शिकायत के आधार पर सहायक शिक्षक राजकुमार सिंह के विरुद्ध गुरूवार को लखनपुर थाना में भारतीय दंड  संहिता के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि प्राचार्य की सूचना तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दोषी शिक्षक राजकुमार सिंह को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया है ।