धमतरी (वीएनएस)। मसीही अस्पताल (बठेना) में डॉ.प्रहर्ष क्लाडियस ने पेट के कैंसर का सफलता पूर्वक आपरेशन किया है। वे विश्व प्रतिष्ठित सीएमसी वेल्लोर (मेेडिकल कॉलेज)से प्रशिक्षित सर्जन हैं। उन्होंने पिछले माह\ 12 मार्च को महिला के पेट के कैंसर का सफल ऑपेरशन किया। मरीज इस हालत में आई थी कि उसका खाना पीना बंद हो गया था और अगर कुछ पीने की भी कोशिश करे तो उल्टी हो जाती थी। इसे मेडिकल भाषा में गैस्ट्रिक आउटलेट ऑब्स्ट्रक्शन कहा जाता है।
गैस्ट्रिक आउटलेट ऑब्स्ट्रक्शन गैस्ट्रिक आउटलेट ऑब्स्ट्रक्शन और क्या है पेट के कैंसर का ऑपरेशन ? कैंसर एक घाताक और जानलेवा बीमारी है। अगर समय से इलाज ना हो पाए तो पेट के कैंसर में पेट की थैली कैंसर से मोटी होने लगती है। जब तक पेट से अतड़ी तक खाना जा रहा है तब तक कई बार पता भी नहीं चलता कि कैंसर हो गया है। पेट का निचला भाग जो छोटी अतड़ी में जुड़ता है जब कैंसर के बढऩे के कारण उसकी नली इतनी ब्लॉक हो जाए कि इंसान खाना पीना भी सहन नहीं कर पाता और कोशिश करने पर उल्टी होने लगती है तब इसे गैस्ट्रिक आउटलेट ऑब्स्ट्रक्शन कहते हैं। पेट के कैंसर में पेट निकला जाता है। जिसे गैस्ट्रेक्टमी कहते हैं। इसके बाद रूएनवाय तकनीक से छोटी अतड़ी को बचे पेट से जोड़ा जाता है जिसे रूएनवाय गैस्ट्रो जेजूनोस्टोमी कहते हैं। कभी -कभी खाने की नली से छोटी अतड़ी को जोड़ा जाता है जिसे रूएनवाय इसोफैगो जेजूनोस्टोमी कहते हैं।
डॉ.संदीप पटोंदा के नेतृत्व में धमतरी मसीही (बठेना) अस्पताल में नियमित रूप से कैंसर जैसी बीमारियों के ऑपरेशन होने लगे हैं। इसके पहले भी डॉ.प्रहर्ष क्लाडियस ने छोटी आंत, बड़ी आंत, स्तन व अन्य कैंसरों का आपरेशन सफलतापूर्वक किया है। कैंसर इतना बढ़ गया हो जिसके कारण अतड़ी फट जाए और मरीज की जान अत्यंत मुश्किल में हो, ऐसे समय में भी ऑपरेशन कर के मरीजों की जान सुरक्षित की गई है।
डॉ.प्रहर्ष क्लाडियस का मानना है कि धमतरी मसीही (बठेना) अस्पताल में ऐसी सुविधाएं होना डॉ. संदीप पटोंदा की दूर दृष्टि नेतृत्व का फल है। इस कारण उन्होंने इन सब ऑपरेशनों का पहला श्रेय फिर से डॉ.संदीप पटोंदा को दिया। कोई भी आपरेशन बिना निश्चेतना (अनेस्थीसिया) के बिना संभव नहीं है। इसलिए डॉ. प्रहर्ष क्लाडियस ने विश्व प्रतिष्ठित सीएमसी वेल्लोर (मेडिकल कॉलेज) से प्रशिक्षित यहां की निश्चेतना(अनेस्थीसिया) विशेषज्ञ डॉ. न्योमी मारिएटटा क्लाडियस और उनकी टीम को इस ऑपरेशन की सफलता के लिए उनके अतुल्य योगदान को सराहा। ऑपरेशन थिएटर के इंचार्ज रूबन नाथ और उनके समस्त नर्सिंग व अन्य स्टाफ का भी योगदान महत्वपूर्ण रहा है। धमतरी के लिए गर्व की बात है कि कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज की सुविधा धमतरी के सबसे बड़े और विश्वास योग्य धमतरी मसीही (बठेना)अस्पताल में उपलब्ध है। ऐसे कुशल चिकित्सकों का धमतरी शहर में उपलब्ध होना धमतरी के लिए अच्छा संकेत है।