राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग स्पर्धा नागपुर में, खिलाडिय़ों ने जीते 6 मैडल...

Posted On:- 2022-04-14



धमतरी (वीएनएस)। राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग महिला, पुरूष एवं मास्टर की प्रतियोगिता 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक अग्रसेन भवन रावी नगर नागपुर महाराष्ट्र में संपन्न हुई। जिसमें पूरे देश भर से 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए धमतरी जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ के खिलाडिय़ों ने अपना दबदबा बनाये रखा।  योगेश्वरी साहू 69 किग्रा जूनियर में फाइनल राउंड में तमिलनाडु को पछाडक़र गोल्ड मैडल व राष्ट्रीय प्रमाण पत्र पर कब्जा कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी तरह खुशी साहू 47 किग्रा सब जूनियर में महाराष्ट्र के साथ फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल व राष्ट्रीय प्रमाण पत्र पर कब्जा किया। लवली साहू 57 किग्रा जूनियर असम के साथ फाइनल में सिल्वर मेडल व राष्ट्रीय प्रमाण पत्र प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह तोषी साहू 71 किग्रा जूनियर में मुम्बई के साथ फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल व राष्ट्रीय प्रमाण -पत्र पर कब्जा किया। हश्मीत कौर 72 किग्रा  में तमिलनाडु के साथ फ़ाइनल में पॉवर लिफ्टिंग, ओपन बैंच प्रेस में बेहतरीन प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर 2 सिल्वर मेडल व राष्ट्रीय प्रमाण -पत्र पर कब्जा जमाया।

पुरूष वर्ग में राहुल साहू 53 किग्रा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रमाण -पत्र से सम्मानित हुए। गोपी साहू 58 किग्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।  सभी खिलाडिय़ों के धमतरी बस स्टैंण्ड आगमन पर संघ के अध्यक्ष सुनील निषाद, उपाध्यक्ष दीपक फुटान, संघ के सदस्य नरोत्तम साहू ,रामचरण साहू,राहुल बोरकुटे,रामगोपाल फुटान, दीपा फुटान, जानकी फुटान, बुधियारिन बाई,सरस्वती फुटान,रिया,अभिषेक, यथार्थ, सुरभि ,सुरुचि, इकबाल अहमद,संघ के खिलाड़ी सोनाक्षी कौशिक, पायल साहू,अंजली साहू,अश्विनी साहू, हर्षदीप सिंह, माही ,सुलोचना आदि ने मुंह मीठा कर  हार माला, तिलक ग़ुलाल, लगाकर सभी विजेता खिलाडिय़ों एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को हर्षोल्लास के साथ सम्मान कर बधाई व शुभकामनाए दी।