धमतरी (वीएनएस)। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ ने बुधवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा इतवारी बाजार से सिहावा चौक होकर धनरेशरी मंगल भवन में समाप्त हुई। विभिन्न समाज संगठन के लोगों ने स्वागत कर आशिर्वाद प्राप्त किया।
भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव समिति द्वारा महावीर जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गुरूवार को सुबह 5: 30 बजे श्रीपार्श्वनाथ जिनालय से नया स्थानक भवन सिहावा चौक तक प्रभातफेरी निकाली गई। 7:45 बजे सभी मंदिरों में नवांगी पूजा हई। सुबह 8.30 बजेे श्री पार्श्वनाथ जिनालय में महावीर पर कल्याण पूजा एवं श्रीदिगंबर जैन मंदिर से श्रीपार्श्वनाथ जिनालय से पालकी यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे श्री पाश्र्व जिनालय ईतवारी बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
यह शोभायात्रा कचहरी चौक, सदर बाजार, मठ मंदिर चौक, बालक चौक, घड़ी चौक, सिहावा चौक से होकर आदिश्वर जिनालय आमापारा पहुंची। शोभायात्रा में सकल जैन समाज के लोग शामिल हुए। सर्व हिन्दू समाज की ओर मठमंदिर चौक में स्वागत किया गया जिसमें दीपक लखोटिया, महेश रोहरा, हरजिन्दर छाबड़ा, मनजीत छाबड़ा,डॉ.धर्मेन्द्र सिन्हा, यशवंत साहू होरीलाल साहू ने स्वागत किया। सदर बाजार में भाजपा पार्षद दल एवं भाजपाईयों की ओर से राजेन्द्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष, नरेन्द्र रोहरा, प्राची सोनी, श्यामा साहू, महेन्द्र पंडित, भाजयुओ जिलाध्यक्ष विजय मोरवानी , कुलेश सोनी सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहना, ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा स्वागत कर शोभायात्रा में शामिल हुए।
बालक चौक के पास सिख समाज के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष सतीश नाहर,सचिव विनय गोलछा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पारख, श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक अध्यक्ष विजय गोलछा, श्री वर्धमान स्थानकवासी संघ अध्यक्ष बसंत ओस्तवाल, श्री दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष दीपक जैन,गजराज जैन, राजेन्द्र लुंकड़, निर्मल बरडिय़ा,रमन लोढ़ा, सुरेश गोलछा, महेश सेठिया, सुनील जैन, ज्ञानचंद छाजेड़, अशोक पारख, राजेश गोलछा, अभिषेक दुग्गड़, दिलीप बडज़ात्या, कुशल चोपड़ा, पीयूष पारख,विजय दुग्गड़ ,राकेश राखेचा, सुशीला नाहर, वंदना चौरडिय़ा, मोना जैन,श्वेता लोढ़ा, मनीषा लुनिया,सारिका संचेती, अभय बरडिय़ा, रामकुमार बछावत, कविन्द्र जैन,खेमचंद गोलछा, मोती लुनिया, संजय जैन, नरेश राखेचा, आशीष मिन्नी, निशांत बोहरा, समीर लुकंड़, गौरेश शाह, अमित जैन, पिंटू डागा, निखिल डागा, आकाश करारिया, गोल्डी कोचर, मयूर पारख, लक्की संकलेचा, वीरेन्द्र गोलछा, प्रकाश गोलछा, शिशिर सेठिया, अमरचंद जैन, राहुल पारख, अरिहंत पारख,प्रिंस गोलछा, गौरी लोढ़ा, सरिता राखेचा, लक्ष्मी कांकरिया, नीतू दुग्गड़, मोना शाह, मनीषा कटारिया,कामना जैन, मनीषा छाजेड़ ,नम्रता सेठिया,रिंकी लुंकड़, नेहा पारख, विभा मिन्नी, शीतल सांखला, प्रदीप गोलछा, रानू डागा, नितेश जैन, प्रवीण संकलेचा, राहुल सेठिया,नवीन सांखला, दीपक चोपड़ा, डॉ.पपेश नाहर, महावीर चोपड़ा,दिनेश लोढ़ा,नीलेश पारख, संकेत बरडिय़ा, भावेश गोलछा, राहुल पारख,महेन्द्र खंडेलवाल, मुकेश जैन, डॉ. नायक समेत जैन समाज के लोग मौजूद थे।
मठा एवं महावीर प्रसादी का वितरण : भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर बालक चौक में दोपहर शनि मंदिर के सामने मठा का वितरण किया गया। साथ ही श्री महावीर प्रसादी का वितरण किया गया। दोपहर में धनकेशरी मंगल भवन में स्वामी वात्सल्य हुआ। इसके अलावा श्री नवकार जाप कार्यक्रम भी हुआ। दोपहर 2 बजे बालक चौक में श्री दिंगबर त्रिशला महिला मंडल द्वारा वस्त्र वितरण किया गया। 3.30 बजे शासकीय अस्पताल, बठेना अस्पताल,वृद्धाश्रम, हिन्दू अनाथालय, मूक बधिर स्कूल में फल बांटा गया। शाम को श्रीदिंगम्बर जैन मंदिर में नवकार जाप, संध्या 5.15 बजे घड़ी चौक में भव्य आरती होगी।