रायपुर ( वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.00 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 78 सैंपलों की जांच में 0 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 8 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। इसके बाद प्रदेश में 24 मामले सक्रिय हैं।
प्रदेश के 18 जिले में आज कोराना के एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं, वहीं 10 जिलों में सक्रिय मरीजों की संखया 1 से 7 के बीच है। बलौदाबाजार, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर एवं बस्तर में 1-1, रायगढ़ में 2, रायपुर एवं बिलासपुर में 3-3, सरगुजा में 4, दुर्ग में 7 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।