रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप टुर्नामेन्ट 2022-23 में सेमीफाइनल मैच 14 अप्रैल से कल्याण काॅलेज भिलाई में बिलासपुर विरूद्ध बी.एस.पी टीम के मध्य खेला जा रहा। बी.एस.पी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
बिलासपुर की टीम ने पहली पारी में 178 रन 67.2 ओवर 10 विकेट पर बनाए। बिलासपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए-आकाशदीप सिंह 54 रन, 92 बाॅल, 7 चौका, 0 छक्का, अनुज चन्द्र 38 रन, 102 बाॅल, 6 चौका, 0 छक्का, अवीष यादव 25 रन, 53 बाॅल, 3 चौका, 0 छक्का, आदित्स श्रीवास्तव 24 रन, 52 बाॅल, 4 चौका, 0 छक्का, पर बनाए।
बी.एस.पी. टीम की तरफ से पहली पारी में बाॅलिंग करते हुए-भविश्य थपलीयाल 20.0 ओवर, 33 रन, 6 विकेट, पियुश नेगी 17.2 ओवर, 38 रन, 2 विकेट, आर्यन गुप्ता 8.0 ओवर, 28 रन, 1 विकेट लिए।
बी.एस.पी. की टीम ने पहली पारी में 65 रन 20.0 ओवर 5 विकेट पर बनाए। बी.एस.पी. की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए- निलांजल 28 रन, 40 बाॅल, 3 चौका, 0 छक्का, आवेज अली अंसारी (नाॅट आउट खेल रहे) 15 रन, 36 बाॅल, 3 चौका, 0 छक्का, नितांत सिंह 11 रन, 21 बाॅल, 1 चौका, 0 छक्का, पियुश नेगी (नाॅट आउट खेल रहे) 0 रन, 5 बाॅल, 0 चौका, 0 छक्का, पर बनाए।
बिलासपुर टीम की तरफ से पहली पारी में बाॅलिंग करते हुए धनंजय नायक 8.0 ओवर, 24 रन, 3 विकेट, अनुज चन्द्र 5.0 ओवर, 20 रन, 1 विकेट, चौधरी मौ. डेनिश 3.0 ओवर, 9 रन, 1 विकेट लिए।