मुख्यमंत्री ने किया हिन्द-दी-चादर पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन

Posted On:- 2022-04-14



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार की शाम निवास कार्यालय में गुरु तेगबहादुर के जीवन चरित्र पर लिखी पुस्तक ‘हिन्द दी चादर‘ के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया। सिख धर्म के नौवें गुरु गुरु तेगबहादुर के जीवन चरित्र पर आधारित इस पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद श्रीमती सिमरनजीत कौर जुनेजा ने किया है। श्रीमती जुनेजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुस्तक के मूल हिंदी संस्करण को सरदार महेंद्र सिंह सिब्बल ने लिखा था, जिसका उन्होंने अंग्रेजी भाषा में सरल अनुवाद किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘हिन्द दी चादर गुरु तेगबहादुर‘ के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, हनी जुनेजा, त्रिलोचन चावला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।