खरसिया (वीएनएस)। अंचल के प्रसिद्ध हनुमत शक्तिपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर ग्राम तेलीकोट में श्रीराम नवमी के पावन अवसर से अखंड नवधा रामायण का अनुष्ठान, महिला समिति ने किया जा रहा है। जिसमें आठों पहर दूर-दूर से आई रामायण मंडलियों ने श्रीराम कथा का संगीतमय गायन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय होगा कि 16 अप्रैल को श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान का जन्म दिवस भी है। परंपरा है कि जन्मदिन के अवसर पर उपहार दिया जाता है और श्रीराम के प्रेमी हनुमान जी के लिए श्रीराम कथा श्रवण एवं रामायण से बढ़कर कोई और उपहार होगा भी नहीं।
यह अनुपम उपहार महिला समिति की मीरा वैष्णव, अनुसूईया महंत, पदमा बरेठ, सुमित्रा यादव, उत्तरा महंत, शकुंतला यादव, कांति बरेठ, सोनी यादव, भूरी महीष आदि धार्मिक बहनों द्वारा दिया जा रहा है।
वहीं श्रीराम कथा गायन के लिए आने वाली रामायण मंडलियों और भक्तों के भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी इन्हीं के कर कमलों ने संपन्न की जा रही है। श्रीराम नवमी के पुण्यमयी अवसर पर मंगल कलश यात्रा के बाद अंचल के प्रसिद्ध भजन गायक राघवेंद्र वैष्णव के प्रथम भक्ति गीत से अखंड नवधा रामायण प्रारंभ हुई। वहीं दिन प्रतिदिन श्रीराम भक्त श्रोताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। विगत 2 वर्षों के बाद हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्राम तेलीकोट में त्योहार सा वातावरण बना हुआ है।