कवर्धा (वीएनएस)। कबीरधाम जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में भेट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने कबीरधाम जिले के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कैबिनेट मंत्री ने साहू संघ के प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों की बातों को ध्यान पूर्वक सुना तथा जिले के विकास के संबंध में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही।