जारी हुई आलिया-रणबीर की शादी की फोटो, एक-दूसरे के प्यार में डूबे आए नजर...

Posted On:- 2022-04-14



मुंबई (वीएनएस)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की आधिकारिक तस्वीर जारी कर दी गई हैl यह तस्वीरें आलिया भट्ट ने शेयर की है। पहली तस्वीर में रणबीर कपूर आलिया भट्ट को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे को देख कर पूजा की विधि संपन्न करते नजर आ रहे हैं।

तीसरी फोटो में दोनों कैमरे की ओर देखकर दिलकश अंदाज में पोज कर रहे हैं। इसके बाद की फोटो में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के कान में कुछ कह रही हैं और वह स्माइल करते नजर आ रहे हैं। जबकि पांचवी फोटो में वह मांग टीका लगा रही हैl वहीं अगली फोटो में रणबीर कपूर आलिया भट्ट की मांग टीका को किस करते नजर आ रहे हैं।

वहीं अगली फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को दोपहर में अपने खास दोस्तों और परिवार लोगों की उपस्थिति में शादी कर ली है।

आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा हुआ है, 'आज मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ घर पर अपने पसंदीदा जगह पर, जहां हमने 5 साल के रिश्ते को साथ निभाया, हमने शादी कर लीl हमारे आगे पीछे बहुत कुछ है और हम बहुत यादें बनाएंगेl हमारी यादों में प्यार, हंसी, कंफर्टेबल साइलेंस, मूवी नाइट, छोटी मोटी लड़ाई और चाइनीस बाइट भी होगाl आपके प्यार और लाइट के लिए धन्यवादl यह हमारे लिए बहुत खास रहा, रणबीर और आलिया।'

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद मीडिया के सामने भी नजर आए। दोनों इस अवसर पर काफी खुश नजर आएl आलिया रणबीर ने मीडिया को फोटो के लिए पोज भी दिएl वहीं अंत में रणबीर आलिया को गोदी में उठाकर लेकर जाते नजर आए।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है।