रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों में 12 बच्चों का रेस्क्यू कर बाल गृह में दाखिल कराया गया है। यह बच्चे तेलीबांधा और भगतसिंह चौक पर सघन अभियान चलाकर रेस्क्यू किए गए हैं। ज़िला प्रशासन द्वारा भीख माँगने वाले, दुकानों में काम करने वाले, नशे की लत में फँसें और कचरा बीनने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह अभियान 17 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान में रायपुर ज़िले के महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण गृह, पुलिस, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि लगे है।