अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

Posted On:- 2022-04-15



बीजापुर (वीएनएस)। महानिदेशक, नगर सेना अग्निशमन एवम आप्तकालीन सेवाए तथा एसडीआरएफ, निदेशक, अग्निशमन एवम एसडीआरएफ के निर्देशानुसार तथा संभागीय सेनानी एवम जिला सेनानी व जिला अग्निशमन अधिकारी के मार्गदर्शन में बीजापुर में 14 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अग्नि सुरक्षा कर्मी जिन्होंने अग्नि दुर्घटना में अपनी जान की आहुति दी हैँ उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जवानों को अग्निसुरक्षा सप्ताह मानने के उद्देश्य को बताया गया। इसके पश्चात जवानों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए जवानों को आग के बारे में तथा अग्निशमन यंत्र के उपयोग की जानकारी दी। इसके पश्चात बीजापुर शहर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई जिसमे जिले से लगभग 90 जवान उपस्थित रहें।

रैली के पश्चात नगर सेना के जवानों को कार्यालय परिसर में ही कोरोना टीका का बूस्टर डोज लगवाया गया।

इस दौरान पीटर तिर्की कंपनी कमांडर, निर्मल साहू प्लाटून कमांडर, मुसाराम उद्दे अग्निशमन प्रभारी एवम अन्य जवान उपस्थित रहें। बताया गया इस अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान जनता में जागरूकता लाने जिले के स्कूल कॉलेज, कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवम ऐसे भवन जहा हमेशा लोगो की भीड़ एकत्रित रहती है, में जाकर उन्हें अग्नि सुरक्षा यंत्र लगाने प्रेरित किया जाएगा।