पीएल चंद्राकर को मिला संयुक्त सचिव का प्रभार, आदेश जारी...
Posted On:- 2022-04-15
रायपुर (वीएनएस)। राज्य शासन ने नारायणपुर जिला पंचायत सीईओ पोषण लाल चंद्राकर (प्रतिनियुक्ति पर) को आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।